Homeउत्तर प्रदेशपेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह:जमुनहा में पंपों पर लंबी कतारें, जरीकेन में...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह:जमुनहा में पंपों पर लंबी कतारें, जरीकेन में बिक्री पर लगी रोक


श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार सुबह पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद लोग घबराकर अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पहुंचने लगे, जिससे लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने की खबर तेजी से फैली। इसके बाद मोटरसाइकिल, कार और अन्य वाहनों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर जुट गई, जिससे कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। एक पेट्रोल पंप संचालक विनोद गुप्ता ने बताया कि अचानक अत्यधिक भीड़ उमड़ने के कारण पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन एक साथ ज्यादा लोगों के पहुंचने से परेशानी हो रही है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को जरीकेन, बोतल या अन्य डिब्बों में पेट्रोल-डीजल देने की अनुमति नहीं है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments