#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित महाराजगंज के हनुमान गढ़ी मंदिर में मंगलवार को श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। साध्वी नीलम जी के मुखारविंद से निकली राम कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा के दौरान साध्वी नीलम ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों और मर्यादाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु राम का जीवन सत्य, धर्म और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो आज भी मानव समाज को राह दिखाता है। इस आयोजन में दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। सविता तिवारी और अनु कसौधन सहित कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। भजन-कीर्तन और आरती के साथ कथा देर रात तक चलती रही, जिसमें श्रद्धालु अंत तक भक्तिमय वातावरण में लीन रहे। आयोजकों ने जानकारी दी कि यह कथा श्रृंखला अभी जारी रहेगी। क्षेत्र के श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ उठा रहे हैं। विशिष्ट भाजपा नेता ई. वीरेंद्र मिश्रा भी इस आयोजन में शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में साध्वी नीलम की राम कथा:देर रात तक चला आध्यात्मिक अनुष्ठान, उमड़ा आस्था का सैलाब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












