बलरामपुर नगर को सुरक्षित बनाने के लिए सेफ सिटी योजना के तहत 85 लाख 98 हजार रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से शहर के 30 प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी जाएगी। शासन ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह योजना नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के प्रयासों से साकार हो रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि नगर के लगभग 30 महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। चिन्हित स्थानों में वीर विनय चौराहा, अचलापुर तिराहा, काली मंदिर, पीपल चौराहा, घास मंडी, ब्लॉक चौराहा, पूजा टेंट गली, भगवतीगंज चौराहा, संतोष माता मंदिर चौराहा, पानी टंकी रोड, नहर बालागंज, चौक रोड, चौक बाजार, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, पुरानी ट्यूबलक के पास चौराहा, अंबेडकर चौराहा, तुलसीपुर रोड का चौराहा, ड्योढ़ी चौराहा, काली माई थान तिराहा, नई बाजार चौराहा, बड़ा पुल चौराहा, झारखंडी के पास, चुकी नाका तिराहा, मेजर साहब चौराहा, भंडार खाना चौराहा, जिला अस्पताल के पास, जिला पंचायत तिकोना, रविदास मंदिर, गेल्हापुर मंदिर, माली टोला चौराहा और काले बाबू प्लाट तिराहा प्रमुख रूप से शामिल हैं। योजना के अंतर्गत, इन सभी स्थानों को एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहां से पूरे शहर की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। इससे अपराधों पर नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होगी। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के लागू होने से शहर में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भाव बढ़ेगा।
सेफ सिटी योजना: 85.98 लाख से लगेंगे CCTV कैमरे:बलरामपुर के 30 प्रमुख स्थानों पर होगी निगरानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











