बस्ती शहर के एपीएन डिग्री कॉलेज परिसर में हनुमान जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद झांझ-मजीरे की धुन के बीच सुंदरकांड का सामूहिक पाठ प्रारंभ हुआ। पूरे परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी। उपस्थित विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक पाठ में सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत सभी ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इससे परिसर का वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। इस अवसर पर एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह सूर्यवंशी, इकाई मंत्री महेंद्र चौधरी, प्रांत राष्ट्रीय कला मंच की प्रतिनिधि स्निग्धा श्रीवास्तव और पूजन से पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष जे.के. शाही सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदित्य, सत्यम, युवराज, आकाश, शिवम, शिवांगी, वैष्णवी और नैंसी सहित कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हनुमान जयंती केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह साहस, सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी देता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सामाजिक एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सभी ने देश की सुख-समृद्धि और समाज में शांति की कामना की।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के एपीएन कॉलेज में हनुमान जयंती:छात्रों ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












