HomeHealth & Fitnessबिजनौर में जल संरक्षण का महाअभियान, 157 तालाबों पर एक साथ शुरू...

बिजनौर में जल संरक्षण का महाअभियान, 157 तालाबों पर एक साथ शुरू हुआ काम

  • विकसित भारत जी-राम जी अभियान के तहत तालाबों के निर्माण और पुनरोद्धार कार्य शुरू

बिजनौर। जल संकट से निपटने और भूजल स्तर सुधारने की दिशा में बिजनौर प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए विकसित भारत जी-राम जी अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के 157 तालाबों के निर्माण एवं पुनरोद्धार कार्यों की एक साथ शुरुआत कर दी। पहले चरण में शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले में कुल 500 से अधिक तालाबों का चयन किया गया है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने विकास खंड हल्दौर की ग्राम पंचायत गोरखपुर टोपरी में तालाब पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि पानी की हर बूंद बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई तथा वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प कराया।

मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत भोजपुर भोपतपुर में कार्य का शुभारंभ करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-07-24 at 16.49.05 (1)

अभियान के तहत अफजलगढ़, बूढ़नपुर स्योहारा, धामपुर, हल्दौर, जलीलपुर, किरतपुर, कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल, नजीबाबाद, नहटौर और नूरपुर सहित विभिन्न विकास खंडों में एक साथ तालाबों की खुदाई एवं पुनरोद्धार का कार्य शुरू कराया गया। विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने फावड़ा चलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा ग्राम प्रधानों, सचिवों, तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों और श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया।

प्रशासन ने उपायुक्त (श्रम रोजगार) को निर्देश दिए हैं कि चयनित 500 से अधिक तालाबों पर अगस्त के प्रथम सप्ताह तक कार्य शुरू करा दिया जाए। साथ ही प्रत्येक तालाब में कैचमेंट एरिया, इनलेट और आउटलेट का विकास तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा तथा किनारों पर छायादार पौधों का रोपण भी कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments