HomeHealth & Fitnessरिश्ते को कलंकित कर सगी बहन को पत्नी बनाकर हड़पी भाई की...

रिश्ते को कलंकित कर सगी बहन को पत्नी बनाकर हड़पी भाई की 30 लाख की जमीन

  • सुशांत गोल्फ सिटी और निगोहां थाना पुलिस की संयुक्त सतर्कता से हत्थे चढ़ें आरोपी
मोहनलालगंज , लखनऊ l ​कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मृत भाई को शादीशुदा दिखाकर और अपनी ही बहन को उसकी पत्नी बनाकर पैतृक जमीन बेचने वाले तीन शातिर आरोपियों को निगोहां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इस फर्जीवाड़े के जरिए करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति बेचकर अवैध लाभ कमाया था।
 
​पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी के मलूकपुर ढकवा निवासी शांति देवी पत्नी स्व. सर्वेश कुमार ने मोहनलालगंज थाने में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना में निगोहां थाने के उपनिरीक्षक संदीप कुमार मिश्रा द्वारा की जा रही थी।
 
​क्या था पूरा मामला और फर्जीवाड़े का तरीका,,,,,,,,
​पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजपाल के भाई प्रेमचंद्र की वर्ष 2015 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी,  प्रेमचंद्र अविवाहित थे  वर्ष 2018 में पिता शत्रोहन की मृत्यु के बाद संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ।​इसके बाद राजपाल ने अपनी बहन गुड़िया और सुमन देवी उर्फ जमुना देवी के साथ मिलकर साजिश रची योजना के तहत वर्ष 2020 से 2022 के बीच सुमन देवी को मृतक प्रेमचंद्र की पत्नी दर्शाते हुए फर्जी पहचान पत्र व दस्तावेज तैयार कराए गए। इन्हीं जाली दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय में वरासत दर्ज कराने का दावा ठोंका गया।​ वर्ष 2023 में फर्जी पहचान पत्र के सहारे प्रेमचंद्र के हिस्से की पैतृक भूमि सुमन देवी के नाम दर्ज करा ली गई।
 
इसके बाद वर्ष 2024 में उक्त भूमि को ‘पीके कंस्ट्रक्शन’ के प्रोपराइटर कमलेश कुमार को लगभग 30 लाख रुपये में बेच दिया गया। बिक्री से मिले रुपये आरोपियों ने आपस में बांट लिए। निगोहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम परसपुर ठट्ठा स्थित खेल मैदान के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदलकर छिपे हुए थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular