श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह द्वारा थाना इकौना व नवीन मॉडर्न पुलिस थाना पर थाना प्रभारी एवं विवेचकगण के साथ अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें लंबित विवेचनाओं व लंबित प्रार्थना पत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। विवेचकों को निर्देशित किया गया कि ऐसे मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में गति आए और जनसामान्य को समयबद्ध न्याय प्राप्त हो सके।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे *गैंगेस्टर अधिनियम के लम्बित अभियोगों में धारा 14 (1) उ०प्र० गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही की समीक्षा, गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही में जिलाबदर की स्थिति, साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की गई।आनलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा व आपरेशन क्लीन, ऑपरेशन दहन व आपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गयी कार्यवाही का अवलोकन किया। तथा पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, एनबीडब्लू/बीडब्लू तामीला की समीक्षा की गई।इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित विवेचकगण उपस्थित रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना इकौना व नवीन मॉडर्न पुलिस थाना का किया गया अर्दली रूम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












