HomeUncategorizedश्रावस्ती 2026 नीट परीक्षा में720 में से 644 अंक प्राप्त कर 99.90%...

श्रावस्ती 2026 नीट परीक्षा में720 में से 644 अंक प्राप्त कर 99.90% पर्सेटाइल हासिल करके छोटे से गांव सागर गांव विकास खंड जमुनहा के मो. हसीब ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया

​श्रावस्ती।।: विकास खंड जमुनहा अंतर्गत सागर गाँव बाजार निवासी मोहम्मद हसीब ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहम्मद हसीब ने नीट परीक्षा में 720 में से 644 अंक प्राप्त कर 99.90 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 1932वीं रैंक (All India Rank) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी में 666वीं रैंक हासिल की है। हसीब की इस शानदार उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे गाँव में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
​एक ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक ‘नीट’ में परचम लहराने वाले मो. हसीब ने साबित कर दिखाया कि अगर इरादे बुलंद हों तो कोई भी राह मुश्किल नहीं होती।
​डॉक्टर बनकर मानव सेवा का सपना अपनीी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए मोहम्मद हसीब ने कहा कि उनका सपना एक कुशल चिकित्सक (MBBS) बनकर समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव अक्सर देखने को मिलता है, इसलिए वे डॉक्टर बनकर मानव सेवा को ही अपना प्राथमिक लक्ष्य बनाएंगे।
​गाँव और परिवार में जश्न का माहौल
​हसीब के पिता मोहम्मद असलम और माता सकीमुन्निसा बानो सहित उनके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। क्षेत्र के सम्मानित लोगों का कहना है कि मो. हसीब ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से न सिर्फ अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि जमुनहा क्षेत्र के युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बने हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments