HomeHealth & Fitnessभातखण्डे विवि में “ दीक्षारम्भ–2026 ” का भव्य आयोजन

भातखण्डे विवि में “ दीक्षारम्भ–2026 ” का भव्य आयोजन

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “ दीक्षारम्भ–2026 ” कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित कलामंडपम प्रेक्षागृह में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात सितार वादक शाहिद परवेज, स्पिक मैके के प्रदीप नारायण श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष ,गायन प्रो. सृष्टि माथुर, विभागाध्यक्ष ,तालवाद्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा एवं विभागाध्यक्ष ,नृत्य ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेयी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण तथा कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। इस श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की उत्कृष्ट परंपराओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सृजनात्मकता का विकास करना भी है। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित साधना, गुरु-परंपरा के प्रति सम्मान एवं कला के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव एस.पी. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments