HomeHealth & Fitnessवेलसन मेडिसिटी की टीम ने दिए स्वास्थ्य टिप्स, विधायक ने की सराहना 

वेलसन मेडिसिटी की टीम ने दिए स्वास्थ्य टिप्स, विधायक ने की सराहना 

  • शिविर में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
  • डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, हृदय रोग जैसी बीमारियों की जांच

उतरौला। श्री बालाजी सेवा समिति, उतरौला के तत्वावधान में रविवार को भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के निकट श्री बालाजी मंदिर खाकी दास पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। लखनऊ के वेलसन मेडिसिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने क्षेत्रवासियों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की। चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता उपस्थित रहीं। अतिथियों ने कहा कि श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित ऐसे निःशुल्क शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

शिविर को सफल बनाने में समिति के संरक्षक संतोष कसौधन, अध्यक्ष मनोज सोनी, महामंत्री संतोष सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र पटवा, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, अनुप गुप्ता, महेंद्र सिंह, रोहित राज गुप्ता सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। शिविर में स्वास्थ्य जांच कराने वालों ने समिति और चिकित्सक दल के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments