HomeUncategorizedरेहरा बाजार पुलिस ने 02 वांछित नकबजनी के अभियुक्त को किया...

रेहरा बाजार पुलिस ने 02 वांछित नकबजनी के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

वादी मुकदमा श्री गुलफाम अहमद पुत्र समीउल्ला निवासी ग्राम बड़हरा-भिटौरा थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार पर एक प्रार्थना पत्र बावत दिनांक 25/07/2026 की रात्रि को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मकान के पश्चिम की ओर से सेंध लगाकर घर के अन्दर से जेवरात व नकदी 3000/- रुपये चोरी करके ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया गया था जिसके आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 331(4)/ 305(ए)/बीएनएस पंजीकृत किया गया।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डा0 जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व में
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 197/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित 02 अभि0 रामसूरत उम्र पुत्र बेचन निवासी सहियापुर थाना गैङास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर 2. अभि0 बब्बन पुत्र पचई निवासी ग्राम अहिरनडीह इटईरामपुर थाना गैङास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्त के पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये जेवरात व नकदी 1230 रुपये व चोरी का उपकरण (सब्बल) बरामद कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई।

*गिरफ्तारकर्ता अभियुक्त का विवरण*
1. रामसूरत पुत्र बेचन निवासी सहियापुर थाना गैङास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर
2. अभि0 बब्बन पुत्र पचई निवासी ग्राम अहिरनडीह इटईरामपुर थाना गैङास

*गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण*
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह
उ0नि0 नन्दकेश तिवारी
उ0नि0 अनुप सिंह
का0राहुल सिंह
रि0का0 सूरज कुमार
का0 बृजेश कुमार वर्मा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments