श्रावस्ती में साइबर जागरूकता अभियान के तहत 21 अगस्त 2026 शुक्रवार को 4:00 के बाद पुलिस ने बताया कि को साइबर टीम, थाना कोतवाली भिनगा द्वारा चौकी सेमरी अंतर्गत इंडियन बैंक के पास आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे माध्यमों का उपयोग कर शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग और क्रिप्टोकरेंसी में कम समय में अधिक लाभ का झांसा देते हैं। वे शुरुआत में छोटा लाभ दिखाकर विश्वास कायम करते हैं और बाद में बड़ी रकम निवेश कराने या धनराशि निकालने के नाम पर टैक्स या फीस के रूप में अतिरिक्त पैसे की मांग कर ठगी करते हैं। साइबर अपराधों से बचाव के लिए कई महत्वपूर्ण सुरक्षा टिप्स दिए गए। इनमें ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतना, किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमेट्रिक डेटा, पैन कार्ड या आधार कार्ड की जानकारी साझा न करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने और अनजान लिंक्स पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी गई। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करने और अपने पासवर्ड को मजबूत तथा गोपनीय रखने पर जोर दिया गया। टीम ने साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। साइबर अपराध की रिपोर्ट करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल का उपयोग करने की जानकारी भी दी गई। आमजन से यह भी कहा गया कि वे इन सुरक्षा जानकारियों को अपने परिवारजनों, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ भी साझा करें ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।
श्रावस्ती में साइबर टीम का जागरूकता अभियान:आमजन को दी गई साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी
RELATED ARTICLES












