Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:श्रावस्ती में शिकायत के...

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार:श्रावस्ती में शिकायत के दूसरे दिन पुलिस ने दबोचा, कोर्ट में पेश


श्रावस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भिनगा कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। मामला 20 अगस्त को सामने आया था। पीड़िता की दादी ने भिनगा कोतवाली में तहरीर देकर नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म की शिकायत की थी। सूचना मिलते ही सीओ भिनगा भारत पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़िता की दादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोनियनपुरवा, लालपुर महरी निवासी ननकने पुत्र बाबूलाल उर्फ बब्बू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। BNS और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 127(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी रही। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शिकायत के दूसरे दिन आरोपी को बनघुसरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular