Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ALERT: रक्षाबंधन पर बीमार ना बना दें आपको मिठाइयां

ALERT: रक्षाबंधन पर बीमार ना बना दें आपको मिठाइयां

रक्षाबंधन से पहले मिलावटी मिठाइयों की बढ़ी भरमार, मावा-पनीर की गुणवत्ता पर उठे सवाल

रिपोर्ट: सुशील शर्मा, जिला ब्यूरो चीफ

बस्ती। रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। इसी के साथ जिले के कई क्षेत्रों में मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भानपुर तहसील, रुधौली तहसील और हर्रैया तहसील क्षेत्र में कई दुकानों पर बड़े पैमाने पर मिलावटी पनीर, मावा और अन्य मिठाइयों की बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।

त्योहारी सीजन में अधिक मुनाफे के लिए कथित तौर पर घटिया गुणवत्ता वाले मावे, पनीर और सिंथेटिक सामग्री का इस्तेमाल कर मिठाइयां तैयार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि रक्षाबंधन को देखते हुए भानपुर, रुधौली और हर्रैया तहसील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर मिठाई, मावा और पनीर की दुकानों की जांच की जाए। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराई जाए और जांच में मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

लोगों का कहना है कि त्योहार के समय बाजार में खाद्य पदार्थों की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की नियमित निगरानी जरूरी है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

जनहित में मांग: रक्षाबंधन से पहले संबंधित विभाग व्यापक स्तर पर छापेमारी और सैंपलिंग अभियान चलाए, ताकि मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके और आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोका जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular