HomeHealth & Fitnessगोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

  • बैंक अफसर,उसकी पत्नी और बहन का हुआ पोस्टमार्टम  

लखनऊ। शुक्रवार एसबीआई के बैंक अफसर, उसकी पत्नी और बहन का पोस्टमॉर्टम केजीएमयू में एक साथ किया गया। बैंक रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा का शव लेकर जीजा भरत यादव और ममेरे भाई मयंक दीक्षित निकल गए हैं। बैंक अफसर मानस बाजपेयी और बहन शीबा बाजपेयी का शव मामा और ममेरे भाई लेकर गए हैं। मानस के मामा अखिलेश शुक्ला ने दिव्या की बहन यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा के साइको वाले आरोप का जवाब दिया।

उन्होंने कहा- ‘’अगर मेरा भांजा साइको होता तो क्या एसबीआई में होता? वह बहुत पढ़ा-लिखा था। बस दोनों का इगो टकराता था।” इससे पहले, गुरुवार को वारदात की खबर सुनकर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचे दिव्या के पिता सतीश चंद्र मिश्रा ने मानस पर आरोप लगाए थे। 

उन्होंने कहा था ‘’मानस की हरकतों से दिव्या काफी परेशान थी।” परिवार ने कई बार दोनों के बीच समझौता कराने और रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। यू-ट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मेरी बहन ने मुझे बताया था कि मानस और उसकी बहन ने मिलकर बीमार मां को इतना पीटा था कि उनका निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular