Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में राजस्व विभाग की कार्रवाई:4.15 लाख का कर्ज नहीं चुकाया तो...

बस्ती में राजस्व विभाग की कार्रवाई:4.15 लाख का कर्ज नहीं चुकाया तो कुर्क हुई कृषि भूमि, लाल झंडा लगाकर किया जब्ती का ऐलान

#बस्ती_न्यूज

हर्रैया तहसील क्षेत्र के रायपुर (टप्पा सिकन्दरपुर) गांव में बैंक का कर्ज नहीं चुकाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की मखौड़ा धाम शाखा से लिए गए ऋण की बकाया धनराशि जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग ने बकायादार की बंधक कृषि भूमि कुर्क कर जब्त कर ली। प्रशासन की टीम ने मौके पर लाल झंडा लगाकर जमीन की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सार्वजनिक की। 4.15 लाख रुपये से अधिक का था बकाया
स्थानीय निवासी पित्तरदीन पुत्र मोती पर बैंक का 4,15,316 रुपये मूलधन बकाया था। इसके अलावा नियमानुसार ब्याज भी देय था। प्रशासन के अनुसार, बकाया भुगतान के लिए कई बार सूचना देकर समय दिया गया, लेकिन धनराशि जमा नहीं की गई। इसके बाद उप जिलाधिकारी हर्रैया के आदेश पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई की। लाल झंडा लगाकर की गई कुर्की
राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर बंधक कृषि भूमि को कुर्क और जब्त किया। जमीन पर लाल झंडा लगाकर लोगों को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही गांव में मुनादी कराई गई कि कुर्क की गई संपत्ति अब जब्त है। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इस भूमि की बिक्री, हस्तांतरण, दान या किसी अन्य तरीके से निस्तारण नहीं किया जा सकता। राजस्व संहिता के तहत हुई कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली, 2016 के नियम 158 और 162 के तहत की गई। प्रशासन ने ग्रामीणों को चेतावनी दी कि कुर्क की गई जमीन को लेकर किसी भी तरह का अनधिकृत लेन-देन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बकायादार बोला- आर्थिक स्थिति ठीक नहीं
कार्रवाई के दौरान पित्तरदीन ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने प्रशासन से बकाया चुकाने के लिए और समय देने की मांग की। हालांकि, बैंक का भुगतान लंबित रहने के कारण प्रशासन ने नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की। राजस्व-बैंक अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार आनंद स्वरूप यादव, अमीन बवाली यादव, वीरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण शुक्ला और श्याम नारायण पाठक सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश चंद्र चौधरी, उप क्षेत्रीय प्रबंधक भूपेंद्र नाथ पांडेय, मखौड़ा धाम शाखा प्रबंधक चित्रा सिंह समेत संबंधित शाखाओं के प्रबंधक और अधिकारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular