श्रावस्ती में 21 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दर्शन में जिलाधिकारी को कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थीं। उन्होंने इन शिकायतों के तत्काल निराकरण और रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालयों में सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें। साथ ही, उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि समस्याओं का समाधान समय सीमा के भीतर हो।
श्रावस्ती में जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें:सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश
RELATED ARTICLES












