लखनऊ। लंबे समय से अवकाश के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एकता सिंह ने शुक्रवार को पंचायती राज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। शासन ने इनका स्थानातंरण इस पद पर किया था।
पदभार ग्रहण करने के बाद एकता सिंह ने बताया कि शासन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वाहन पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से करुंगी। साथ ही विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस सभी कार्यो में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में कार्य में तेजी लायी जायेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तर्ज पर गांवों को भी साफ सुथरा बनाया जायेगा।
2017 बैच की आईएएस अधिकारी एकता सिंह इससे पहले वह सर्व शिक्षा अभियान में एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं । पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी, अपर निदेशक सहकारिता के रुप में बेहतर कार्य कर चुकी है। इस तरह प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों में अनुभव रखने वाली एकता सिंह के पंचायती राज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण निदेशक की नई जिम्मेदारी दी गयी है।












