श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में 15 उपनिरीक्षकों (SI) का तबादला किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
मुख्य तबादलों में अमित प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भंगहा (थाना कोतवाली भिनगा),
सिद्धार्थ जायसवाल को चौकी प्रभारी बैठिहवा, तथा संतोष कुमार को चौकी प्रभारी जोखवा बाजार (थाना सिरसिया) नियुक्त किया गया है।
*विनायक सिंह* को असनहरिया चौकी से जुमनहा चौकी भेजा गया है, जबकि शैलेन्द्र कुमार सोनकर को पुलिस लाइन से असनहरिया चौकी का प्रभार सौंपा गया है। चंदन प्रजापति को बदला चौकी (हरदत्तनगर गिरंट) तथा विशाल शुक्ला को लक्ष्मणनगर चौकी (सोनवा) का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा चंद्रशेखर प्रजापति को चन्द्रखा बुजुर्ग चौकी, संदीप कुमार को रमवापुर चौकी, गुलाब चंद चौबे को सेमरी तरहर से सेमगढ़ा चौकी तथा कई अन्य उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।












