श्रावस्ती। दिसंबर-2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य एवं ऑपरेशन रक्षा अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में आकांक्षी विकासखंड जमुनहा क्षेत्र में विशेष बाल श्रम उन्मूलन एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया।अभियान का संचालन बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (यथासंशोधित-2016) के तहत नामित निरीक्षक एवं खंड विकास अधिकारी बी.के. गुप्ता तथा एएचटी प्रभारी श्री लाल साहब सिंह द्वारा संयुक्त टीम के साथ किया गया।अभियान के प्रथम चरण में मल्हीपुर चौराहा से स्थानीय बाजार तक सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान 14 वर्ष से अधिक आयु के दो किशोर कार्यरत पाए गए, जिनके संबंध में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (यथासंशोधित-2016) के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, “बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है” विषयक जागरूकता स्टिकर लगाए गए तथा व्यापारियों एवं आमजन को बाल श्रम के सामाजिक, शैक्षिक एवं कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बच्चों के शिक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षण के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान सभी सेवायोजकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को भविष्य में किसी भी परिस्थिति में बाल श्रम न कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद श्रावस्ती को दिसंबर-2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया गया।
उक्त संयुक्त अभियान में एएचटी पुलिस विभाग, महिला कल्याण विभाग, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA), देहात इंडिया, विज्ञान फाउंडेशन सहित अन्य संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाया।
बाल श्रम मुक्त श्रावस्ती के लक्ष्य को लेकर विशेष बाल श्रम उन्मूलन एवं प्रवर्तन अभियान संचालित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












