HomeHealth & Fitnessधोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को...

धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज के माध्यम से जमीन एग्रीमेन्ट करने के 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त नाम पता शैलेन्द्र कुमार उर्फ सटू पुत्र स्व0 रामदेव निवासी उमिला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को ढडवा नहर से आज दिनाँक 24.07.2026 को गिरफ्तार कर  न्यायालय रवाना किया गया ।
             विदित हो कि दिनाँक 11.06.2026 को वादी मुकदमा  गुड्डी गुप्ता पत्नी  शंकर दयाल गुप्ता निवासिनी पिपरौली बाजार थाना गीडा जनपद गोरखपुर द्वारा कोतवाली खलीलाबाद पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धोखाधड़ी/कूटरचित दस्तावेज पर जमीन एग्रीमेण्ट करने व पैसा वापस न करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular