महराजगंज जिले के सिसवा नगरपालिका कार्यालय में शनिवार शाम टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। देवरिया निवासी साहब पांडेय ने 12.96 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर टेंडर प्राप्त किया। यह नीलामी नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और नामित मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज की देखरेख में संपन्न हुई। बोली 12.66 लाख रुपये से शुरू की गई थी।
नीलामी में उपस्थित आवेदकों ने अलग-अलग बोलियां लगाईं। अंत में, साहब पांडेय ने सबसे ऊंची बोली लगाकर टैक्सी स्टैंड का ठेका अपने नाम किया। इस प्रक्रिया के दौरान कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद, विनोद गुप्ता, शकील अहमद, धर्मवीर सोनी, विकासदीप जायसवाल और मेहताब अहमद सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
निचलौल के सिसवा टैक्सी स्टैंड का ठेका नीलाम:देवरिया के साहब पांडेय ने 12.96 लाख रुपये की बोली लगाकर जीती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










