गौर ब्लॉक के माझामानपुर बेलवारिया गांव निवासी सरोज वर्मा का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक अतुल चौधरी ने सरोज वर्मा को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि सरोज की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विधायक चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सरोज वर्मा की मेहनत और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर में सरोज वर्मा नायब तहसीलदार चयनित:पीसीएस परीक्षा में सफलता पर विधायक ने किया सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











