न्याय पंचायत बसवार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंद्रौली में मंगलवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। परतावल के खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य घर-घर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना था। रैली में शामिल शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण किया। उन्होंने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया और जनसंपर्क के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर न्याय पंचायत के सभी अध्यापक सक्रिय रूप से शामिल हुए। रैली में एआरपी रविंद्र कुमार शर्मा, नोडल शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी के साथ उत्तम सिंह, संजय जायसवाल, कमर फातिमा, प्रशंसा सिंह, शरीफन नजर, नीतू सिंह, मेराज, मुकेश, राजकुमार, बृजेंद्र श्रीवास्तव, नंद गोपाल, उर्मिला, नीलम सहित कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद, सभी शिक्षकों ने क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
#सकल #चल #अभयन #समर #चदरल #म #जगरकत #रलबचच #क #नमकन #और #शकष #क #महतव #पर #जर
स्कूल चलो अभियान, सेमरा चंद्रौली में जागरूकता रैली:बच्चों के नामांकन और शिक्षा के महत्व पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












