हरैया सतघरवा विकास खंड में ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली बीआरसी शिवपुरा से निकाली गई। इस रैली को तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल और खंड शिक्षा अधिकारी हरैया सतघरवा सियाराम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोटरसाइकिल रैली शिवपुरा से शुरू होकर अमवा, देवपुरा, बरदौलिया, मणिपुर, उदईपुर, भरहपारा और सिरहिया झांगी डीह होते हुए पुनः शिवपुरा बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। रैली में विकास खंड हरैया सतघरवा के सभी स्कूलों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री तुलाराम गिरि, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाठक, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा, अरुण कुमार त्रिपाठी, संतोष उपाध्याय, विजय पटेल, देवेंद्र कुमार, सौभाग्य पाठक, निर्मल कुमार द्विवेदी, ऋषि मुनि वर्मा, जैकेश वर्मा, बालेश्वर प्रसाद, राम सेवक, गिरजा शंकर शुक्ला, सुरेश कुमार वर्मा और अवधेश सरोज सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
हरैया सतघरवा में स्कूल चलो अभियान शुरू:विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने रैली को हरी झंडी दिखाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











