एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक शासन के निर्देश पर आगामी ‘दस्तक अभियान’ के सफल संचालन की तैयारियों को लेकर तहसील नानपारा में आयोजित की गई। यह अभियान 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। बैठक में पंचायत विभाग को नालियों की साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटीलार्वा का छिड़काव, हैंडपंपों की मरम्मत और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए। विभाग को गांव स्तर पर शौचालयों के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने की भी अपील की गई। स्वास्थ्य विभाग की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाएंगी। लक्षण वाले व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं कार्यकर्ताओं की होगी। शिक्षा विभाग रैलियों के माध्यम से आम जनता को साफ-सफाई और दिमागी बुखार से बचाव के लिए जागरूक करेगा। पशुपालन विभाग सुअर पालकों को गांव से बाहर बाड़ा बनाने और नियमित कीटनाशक छिड़काव के लिए प्रेरित करेगा। कृषि विभाग भी दिमागी बुखार से बचाव के उपायों पर समुदाय को जागरूक करेगा। इस दौरान बैठक में डॉ. चंद्रभान (अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा), डॉ. निखिल सिंह (अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलहा), डॉ. महेश कुमार विश्वकर्मा (अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यूनिसेफ से राजेंद्र पाल, डब्ल्यूएचओ, पंचायत, शिक्षा, कृषि, पशुपालन और महिला एवं बाल विकास विभागों के प्रतिनिधियों ने भी इसमें भाग लिया।
एसडीएम नानपारा ने संचारी रोग नियंत्रण पर बैठक की:आगामी दस्तक अभियान के सफल संचालन पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










