Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- धर्मानुकूल जीवन से ही कल्याण:सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- धर्मानुकूल जीवन से ही कल्याण:सनातन धर्म संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बस्ती में धर्म का महत्व समझाया


बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से ‘सनातन धर्म संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ज्योतिष्मठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उपस्थित लोगों को धर्म का महत्व समझाया और जीवन को धर्मनुकूल बनाने का संदेश दिया। शंकराचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म के बिना किसी भी स्तर पर कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र तीनों का उत्थान तभी संभव है, जब जीवन में धर्म का समावेश हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मनुष्य को ऊंचा उठना है तो उसे अपने जीवन में धर्म को अपनाना ही होगा, क्योंकि धर्मविहीन जीवन कभी उन्नति नहीं कर सकता। धर्म की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि धर्म वह है, जिससे मनुष्य ऊंचा उठता है, जबकि अधर्म वह है, जो पतन का कारण बनता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धर्म को जीवन से अलग नहीं किया जा सकता, क्योंकि यही मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

राष्ट्र धर्म पर उठे एक सवाल का जवाब देते हुए शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र केवल भौगोलिक सीमा नहीं है। उन्होंने इसे हमारी जीवन पद्धति और संस्कृति बताया। उनके अनुसार, जहां तक हमारी संस्कृति का विस्तार है, वहीं तक राष्ट्र की परिधि है। शंकराचार्य ने कहा, ‘राष्ट्र हम हैं, राष्ट्र आप हैं।’ इसलिए, हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र धर्म का पालन करे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री का नाम परिवर्तित कर ‘धर्मा अलंकार अग्निहोत्री’ रखा गया। साथ ही, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा को ‘धर्मभूषण’ की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, कप्तानगंज से सपा विधायक कविंद्र उर्फ अतुल चौधरी, प्रशांत पांडेय, भृगुनंदन त्रिपाठी पंकज, संत प्रकाश और लल्लू पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments