बस्ती के वाल्टरगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में भगवान की विशेष आरती और ‘बधाई गान’ से हुई। प्रभु के प्राकट्य के समय मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमने लगे। इसके बाद, देर शाम मंदिर परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजी भगवान की झांकी भक्तों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ चल रहे श्रद्धालु ‘सीताराम-सीताराम’ का जाप कर रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। कार्यक्रम के समापन पर बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष गोपेशपाल, मंत्री विनय रावत, दुर्गेश भारतवंशी, संतोष राजभर, रामनाथ चौधरी, भारत लाल अग्रहरि, दुर्गेश बाबा, नित्य राम चौधरी, राहुल राजभर, संतोष वर्मा, संजय मोदनवाल, संजीव पांडे, संदीप त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अभिषेक सोनी और सुग्रीव चौधरी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मना:वाल्टरगंज बाजार में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










