Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा के महादेव घुरहू में श्री विष्णु महायज्ञ का समापन:हवन और विशाल...

इटवा के महादेव घुरहू में श्री विष्णु महायज्ञ का समापन:हवन और विशाल भंडारे के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन


सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत इटवा के अंतर्गत महादेव घुरहू में श्री विष्णु महायज्ञ और रामलीला का समापन हो गया। इस अवसर पर हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल भी महादेव घुरहू पहुंचे और देर रात तक चले भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस विशाल भंडारे में पुरुष, महिलाएं और बच्चों सहित सभी श्रद्धालुओं ने भोजन किया। यज्ञ के संरक्षक विवेक श्रीवास्तव और बाबा रामदास त्यागी ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि जनता का इसी प्रकार सहयोग मिलता रहा, तो यह महायज्ञ अनवरत चलता रहेगा। बजरंगी प्रसाद ने बताया कि लगभग 2000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार किया गया था, जिसमें साधु-संतों और महात्माओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर सभासद पप्पू गौड़ मंदिर परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की देखरेख करते नजर आए। सभी कार्यकर्ताओं ने आए हुए श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और साधु-संतों को अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम में शिवपूजन गुप्ता, शिवमंगल अग्रहरि, शेषमन सोनी, मलिकार विश्वकर्मा, नंदू यादव, राजकुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, तिलक राम यादव, पप्पू पटवा, जुगनू श्रीवास्तव, राधेश्याम अग्रहरि, शिव पिंटू गुप्ता, रामनिवास विश्वकर्मा, बजरंगी प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments