Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया बाजार में श्रीमद्भागवत कथा का समापन:श्रोताओं ने कथा का लिया रसपान,...

दुबौलिया बाजार में श्रीमद्भागवत कथा का समापन:श्रोताओं ने कथा का लिया रसपान, भक्तिमय रहा माहौल


दुबौलिया बाजार कस्बे में चल रही नव दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को भव्य समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे और कथा का रसपान किया। कथा का आयोजन 28 मार्च से शुरू हुआ था, जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। समापन दिवस पर अयोध्या से पधारे कथा व्यास पूज्य कृपा शंकर शुक्ल जी ने भक्ति और धर्म का महत्व बताया। उनके भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। कथा के आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती कुमारी देवी रहीं। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments