Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रेहरा के बाबागांव में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ...

रेहरा के बाबागांव में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ आयोजन, अयोध्या धाम से आए शास्त्री


रेहरा बाजार ब्लॉक के रेहरा ग्राम सभा के बाबा गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्रीदेवी प्रसाद चतुर्वेदी, भगवती प्रसाद चतुर्वेदी और कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने इसका आयोजन किया है। अयोध्या धाम से पधारे पंडित जयप्रकाश शास्त्री मुख्य कथावाचक हैं। यजमान भगवती प्रसाद चतुर्वेदी व विजयलक्ष्मी चतुर्वेदी तथा कृष्ण कुमार चतुर्वेदी व मीरा चतुर्वेदी हैं। कथा के प्रारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बाबा गांव से होकर समय माता मंदिर तक गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भाग लिया। इसके बाद हनुमान जी का आवाहन और श्रीमद् भागवत भगवान की पूजा की गई। कथा के मुख्य आयोजक अखिलेश चतुर्वेदी उर्फ राजन ने बताया कि यह आयोजन उनके पुत्र के मुंडन संस्कार और माता-पिता व चाचा-चाची की चारों धाम यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। मुख्य यजमान कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने इसे अपने पूर्व जन्मों के पुण्य का फल बताया। भगवती प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसा सौभाग्य बड़े ही तप और भक्ति के बाद मिलता है। पंडित जयप्रकाश शास्त्री की कथा और मधुर संगीत गायन-वादन से श्रोता भक्ति भाव में विभोर हो उठे। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से भक्तगण पहुंचे, जिनमें रामानंद चतुर्वेदी, श्रीकांत चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, हरीश चतुर्वेदी, दीपक शिवकुमार चतुर्वेदी, अवधेश चतुर्वेदी, राजकुमार चतुर्वेदी, अमन चतुर्वेदी, प्रधान पद प्रत्याशी विशाल चतुर्वेदी, झमन वर्मा पुत्र जय सिंह सहित अन्य श्रोतागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments