Homeदेशथाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत सोनपथरी आश्रम के पास नाले पर मांसाहारी भोजन...

थाना सिरसिया क्षेत्र अंतर्गत सोनपथरी आश्रम के पास नाले पर मांसाहारी भोजन बनाने व अवशेष को फेंकने वाले 06 अन्य अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

 

*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व कार्रवाई के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिरसिया श्री शैलकांत उपाध्याय व पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 79/2026 धारा 196(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 9,26,27,29 भारतीय वन अधिनियम 1927 से संबंधित 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 17.3.2026 को उक्त व्यक्तियों के द्वारा जंगल में स्थित सोनपथरी आश्रम के पास नाले में मुस्लिम वर्ग के लोगों के द्वारा रोजा इफ्तारी हेतु मांसाहारी भोजन को बनाया जा रहा था तथा उसके अवशेष उक्त आश्रम के पास बह रहे नाले में फेके जा रहे थे उक्त नाले से सोनपथरी आश्रम पर आने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा उक्त नाले के पानी को पीने और भोजन बनाने में प्रयोग किया जाता है और मन्दिर को धोने में भी प्रयोग किया जाता हैं। मुस्लिम वर्ग के लोगों के द्वारा आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के उनके धार्मिक भावना को आहत करने के संबंध में कार्य किया गया है। जिसके संबंध में आश्रम के पुजारी के द्वारा तहरीर दी गई जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2026 धारा 196(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वन विभाग के उपनिरीक्षक के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया की उक्त व्यक्तियों के द्वारा जंगल में अवैध रूप से आग जला कर जंगल के जीव जंतुओं को हानि पहुंचाने तथा जंगल में आगजनी होने के खतरे के सम्बन्ध में दिया जिसके आधार पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा 9,26,27,29 भारतीय वन अधिनियम 1927 पंजीकृत किया गया। जिसके अंतर्गत 06 अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण*

1.जमाल अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम महरूमूर्तिहा थाना हरदत नगर ग्रट जनपद श्रावस्ती

2. इरफान अहमद पुत्र जमाल अहमद निवासी ग्राम महरूमूर्तिहा थाना हरदत नगर ग्रट जनपद श्रावस्ती

3. शाकिर पुत्र अली हुसैन निवासी ग्राम गायत्रीनगर थाना रिसिया जनपद बहराइच

4. शेरु अहमद पुत्र साबिर अहमद निवासी रिसिया जनपद बहराइच

5. शमसाम अली पुत्र मो0 अली निवासी रविदास नगर थाना रिसिया जनपद बहराइच।

6. सूफियान पुत्र जुनैद अली निवासी महरूमूर्तिहा थाना हरदत नगर ग्रट जनपद श्रावस्ती।

 

*गिरफ्तारी का स्थान*- अभियुक्त के निवास स्थान से

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*

01. थानाध्यक्ष श्री शैलकांत उपाध्याय थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती

02. उ0नि0 राज किशोर गुप्ता

3. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा

4. उ0नि0 विशाल शुक्ला

5. मु0आ0 सत्यानंद यादव

6. मु0आ0 विजय कुमार पांडेय

7. मु0आ0 शकर जी

8. आ0 प्रांशु पाल

9. मु0आ0 सुनील कुमार सिंह

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments