Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाघापर में किसानों की समस्याओं का निस्तारण:फार्मर रजिस्ट्री, सम्मान निधि त्रुटियों पर...

बाघापर में किसानों की समस्याओं का निस्तारण:फार्मर रजिस्ट्री, सम्मान निधि त्रुटियों पर अधिकारियों ने की सुनवाई

#बस्ती_न्यूज

बनकटी ग्राम पंचायत बाघापर स्थित पंचायत भवन में तीन दिनों से किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि और खतौनी से संबंधित त्रुटियों को दूर किया जा रहा है। शिविर में पंचायत सहायक काजल चौधरी, लेखपाल प्रमोद कुमार और कानूनगो नंदलाल की टीम किसानों की समस्याओं का समाधान कर रही है। मुख्य रूप से किसान सम्मान निधि में नाम, पिता के नाम या अन्य विवरणों में गलतियों का सत्यापन और सुधार किया जा रहा है। खतौनी में पाई गई त्रुटियों को भी ठीक किया जा रहा है। अधिकारियों ने गेहूं की खरीद न होने से परेशान किसानों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान रेखा यादव के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। इस अवसर पर गोपाल जी शुक्ला, अनिल शुक्ला, कपिलदेव शुक्ला, गंगाराम, सूर्यभान, माहेश्वरी शुक्ला, हृदय राम, राजा राम, भगवान दिन, उमेश कुमार, ओम प्रकाश और सफाई कर्मी रामचंद्र चौधरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments