HomeUncategorizedजिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ विशेष प्रगाढ़...

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रगति समीक्षा बैठक सम्पन्न*

 

*जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ ई0वी0एम0 वेयरहाउस का किया निरीक्षण*

श्रावस्ती, 25 मार्च, 2026। सू0वि0। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में चल रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(SIR) कार्य की प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि यह अवश्य सुनिश्चित कर लें की कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाये, जिसका नाम मतदाता सूची में अंकित न हो। उन्होने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा किया कि बूथ लेवल एजेण्ट को भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में सक्रीय रूप से भूमिका निभाते हुए सहयोग प्रदान करने हेतु अपने स्तर से निर्देशित करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, भाजपा से अरूण पाण्डेय, बसपा से दिनेश गौतम, कांग्रेस से यशोदानन्दन शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चरण आर्य सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तदोपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होने वेयर हाउस में रखे बैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वी0वी0पैट की सतत् निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने तथा सीसीटीवी कवरेज के डी0वी0आर0 के सतत् संचालन/रिकार्डिंग के भी निर्देश दिये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments