बस्ती में पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा ग्राम पंचायत में एक सौतेली मां ने अपनी ढाई साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, जिससे बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, यह घटना कुर्दा ग्राम पंचायत के हीरा पुरवा की है। आरोप है कि राम आसरे की दूसरी पत्नी संगीता देवी ने अपनी ढाई साल की बेटी शशि को कपड़े में शौच करने पर बुरी तरह पीटा। इस पिटाई से बच्ची घायल हो गई। चौकीदार ने पुलिस को दी सूचना इस घटना की सूचना ग्राम सभा के चौकीदार ने पैकोलिया थाना प्रभारी को दी। चौकीदार की तहरीर के आधार पर आरोपी संगीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी केके साहू मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगीता देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115, 351 और 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर











