Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज हवाओं ने रोकी गेहूं की मड़ाई:भूसा उड़ने से किसान चिंतित, थ्रेसिंग...

तेज हवाओं ने रोकी गेहूं की मड़ाई:भूसा उड़ने से किसान चिंतित, थ्रेसिंग का काम ठप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सदर ब्लॉक क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के कारण गेहूं की मड़ाई का काम प्रभावित हो रहा है, जिससे किसान अपने पशुओं के चारे (भूसा) को लेकर चिंतित हैं। पिछले कुछ दिनों से आसमान में उमड़ते बादल और बूंदाबांदी ने पहले ही गेहूं की कटाई में बाधा डाली थी। अब मौसम साफ होने के बावजूद, हवा की रफ्तार इतनी तेज है कि थ्रेसर से निकलने वाला भूसा एक जगह जमा होने के बजाय उड़कर दूर खेतों में बिखर रहा है। क्षेत्र के किसान राम धीरज चौधरी, श्याम कुमार पाल, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, चंद्रेश पिंगला दुबे और विश्वास चौधरी ने बताया कि यदि इन परिस्थितियों में मड़ाई जारी रखी गई, तो साल भर के लिए चारे का इंतजाम करना नामुमकिन हो जाएगा। चंद्रशेखर चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, हरिप्रसाद और प्रमोद चौधरी जैसे अन्य किसानों ने भी यही चिंता व्यक्त की है। इसी नुकसान के डर से कई गांवों में किसानों ने थ्रेसिंग का काम रोक दिया है। खेतों में गेहूं की कटी फसल तैयार पड़ी है, लेकिन किसान अब हवा थमने और मौसम शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को सतर्क रहने और अनुकूल मौसम में ही मड़ाई करने की सलाह दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments