चैत्र नवरात्रि के नवें दिन एवं रामनवमी के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (, भिनगा में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय स्थित मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया, जिसके उपरांत आरती संपन्न हुई। साथ ही, नवरात्रि समापन के अवसर पर कन्या पूजन कर कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन कर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में वाहिनी के समस्त अधिकारी, जवान एवं संदीक्षा परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक माहौल को और अधिक आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण ने इस अवसर पर सभी को चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।











