परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में अज्ञात कारणों से गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसानों की छह बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फसल धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटें देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक आग से छह बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोपीनाथपुर गांव में गन्ने की फसल में लगी आग:6 बीघा फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











