सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक एमडीएम रिसोर्ट में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलरामपुर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू, अध्यक्ष नीलम सिंह और अन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी प्रस्तावों पर विचार किया गया। इनमें गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, विगत सहकारी वर्ष के रोकड़ पत्र (संतुलन पत्र) पर विचार और सहकारी वर्ष 1995-96 से 2023-24 तक के लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पर चर्चा शामिल थी। आगामी सहकारी वर्ष 2026-27 के बजट की स्वीकृति, समिति परिसर में नए निर्माण जैसे कर्मचारी आवास, शौचालय और समरसेबल लगवाए जाने पर भी विचार किया गया। स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज तुलसीपुर के छह कक्षों के पुनर्निर्माण हेतु सहायक अभियंता, कार्यालय उप गन्ना परिक्षेत्र लखनऊ के पत्र संख्या 255/सी/निर्माण/दिनांक 01.12.2025 पर भी चर्चा हुई। समिति बजट वर्ष 2025-26 में स्वीकृत बजट के सापेक्ष व्यय की स्वीकृति/अनुमोदन और गन्ना समिति परिसर में नवनिर्मित सात दुकानों को नियमानुसार किराए पर आवंटित किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया। भाजपा नेता अन्नू सिंह ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक पलटूराम ने इस अवसर पर कहा कि सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन विष्णु देव गुप्ता ने किया। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, गन्ना विकास समिति तुलसीपुर के अध्यक्ष मनराज सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, गन्ना चीनी मिल तुलसीपुर के महाप्रबंधक ओमपाल सिंह, गन्ना डायरेक्टर रामकुमार पाल, पप्पू सिंह, रोहित तिवारी, माधव चौधरी और चौवलेश्वर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष नीलम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
गन्ना विकास समिति की बैठक, किसानों की समस्याओं पर चर्चा:बलरामपुर और तुलसीपुर विधायक समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










