Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:गले पर फंदे के निशान-शव जमीन पर...

जौनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत:गले पर फंदे के निशान-शव जमीन पर मिला, दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे, FIR दर्ज

#बस्ती_न्यूज

जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र के सोंगरा गांव में रविवार दोपहर 1 बजे 25 वर्षीय विवाहिता सविता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा था और गर्दन पर फंदे के निशान थे। ससुराल वालों का कहना है कि सविता ने कमरा अंदर से बंद कर आत्महत्या की थी और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। हालांकि, वे आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञता जता रहे हैं। सविता देवी मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र (नारायणपुर) की रहने वाली थीं। उनकी शादी सूरज कुमार गौतम से करीब तीन साल पहले हुई थी। मृतका की मां रीता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर सविता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने रीता देवी की शिकायत के आधार पर सविता के पति सूरज कुमार गौतम, ससुर बनवारी, सास शीला देवी और दो ननद संजू व मंजू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments