HomeHealth & Fitnessअंचलाधिकारी की गाड़ी में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर, दो सीओ जख्मी

अंचलाधिकारी की गाड़ी में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर, दो सीओ जख्मी

पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार के अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी में सोमवार को एक टेलर ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन में बैठे नौडीहा बाजार और पिपरा के सीओ क्रमशः संजय कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार सिंह और चालक रवींद्र कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दोपहर साढ़े 12 बजे बेहतर इलाज के लिए

एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों अंचल अधिकारी मेदिनीनगर में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे थे। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी में नेशनल हाईवे 98 फोरलेन सड़क पर बिरसा मुंडा चौक के समीप हुई।

घटना के बाद छतरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकारी वाहन और टेलर को थाना ले गई है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया।

नौडीहा सीओ संजय कुमार सिंह के सर पर गंभीर चोटें लगी है जबकि पिपरा सीओ जितेंद्र कुमार सिंह का बायां हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और अंदरूनी चोटे लगी है जबकि चालक रवींद्र को भी शरीर के जगहों पर चोटें लगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीओ की सरकारी वाहन सायरन बजाते हुए मसीहानी में फोरलेन सड़क पर दूसरी (दाहिनी) लेन से होकर जा रही थी, इसी दौरान सामने से टेलर का चालक मोबाइल से बात करते हुए आया और सीओ की गाड़ी में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

गनीमत रही कि दोनों अधिकारी बाल बाल बच गए, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। सीओ की गाड़ी की दुर्घटना की सूचना पाकर डीएसपी अवध कुमार यादव दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।

इधर सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता अस्पताल पहुंच कर घायल दोनों सीओ का हालचाल पूछा और उनकी इलाज में मदद की।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments