Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा...

बस्ती में बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, सड़क पार करते समय हुआ था हादसा


बस्ती में सड़क हादसे में 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुई। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिल गांव निवासी वीरेंद्र की पुत्री दीपिका (14) खड़ौहा गांव के पास गेहूं की कटाई के दौरान पानी लेने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान महादेवा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल दीपिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। बनकटी में चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ओपेक चिकित्सालय कैली, बस्ती रेफर कर दिया। हालांकि, उपचार के दौरान दीपिका ने दम तोड़ दिया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments