#बस्ती_न्यूज
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सफाईकर्मी का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला। सुबह नहर की तरफ निकले लोगों ने झाड़ियों में शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि बोरे से बदबू आअ रही थी। साथ ही उस पर खून के निशान से उन्हें की घटना की आशंका हुई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पहुंची। बोरे को खोलने पर उसमें एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के ही अकला गांव निवासी विनय वर्मा (39) के रूप में हुई है। मामला बिथलापुर गांव का बताया जा रहा है। ड्यूटी के लिए घर से निकला था विनय विनय वर्मा हर्रैया ब्लॉक के बरगदवा गांव में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह अपने काम पर गया था। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। सोमवार सुबह उसकी बॉडी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या कर शव फेंकने की आशंका शव जिस हालत में मिला है, उसे देखकर मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। हमलावरों ने विनय की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर नहर के किनारे फेंक दिया। जिससे पहचान मिटाई जा सके और साक्ष्य मिट सके। छावनी थानाध्यक्ष चंदन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाए जाने की चर्चा है ताकि मौके से अहम सुराग जुटाए जा सकें
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सफाईकर्मी का शव प्लास्टिक के बोरे में मिला:छावनी में हत्या कर नहर किनारे फेंकी बॉडी, पुलिस टीम जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












