Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:बहराइच के मोतीपुर में व्यापारी से...

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात:बहराइच के मोतीपुर में व्यापारी से रंगदारी पर पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन


बहराइच के मोतीपुर में सराफा व्यापार मंडल और स्वर्णकार समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोतीपुर थाना इंचार्ज आनंद चौरसिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सराफा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना, स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रस्तोगी सत्या, जिला महामंत्री राजेश रस्तोगी और नानपारा जिला प्रभारी आनंद रस्तोगी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल थाना इंचार्ज से मिला। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा संजय सिंह, स्वर्णकार समाज मिहींपुरवा के अध्यक्ष राजू सोनी और सर्राफा व्यापार मंडल मिहींपुरवा के अध्यक्ष राम आशीष सोनी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने थाना इंचार्ज को बताया कि 1 अप्रैल की रात एक व्यापारी की दुकान पर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने थाना इंचार्ज से अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। थाना इंचार्ज आनंद चौरसिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अपराधी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की पूरी टीम इस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही इसका खुलासा होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments