बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा वेलहन महेशपुर में मुख्य मार्ग पर बनी नाली की सफाई करवा दी गई है। हालांकि, नाली से निकाला गया कचरा अभी भी सड़क किनारे पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम सभा वेलहन महेशपुर में मुख्य मार्ग पर बनी यह नाली लंबे समय से गंदे पानी और कचरे से भरी हुई थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद इसकी सफाई तो करवा दी गई है, लेकिन सफाई के बाद निकला कचरा मुख्य मार्ग पर ही छोड़ दिया गया है। मनोज तिवारी, गोपाल, गुड्डू और पप्पू वर्मा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि नाली साफ हो गई है, लेकिन कचरे का ढेर उनके घरों के सामने पड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि कचरा अभी तक उठाया नहीं गया है, जिससे गंदगी फैल रही है। इस संबंध में सफाईकर्मी बछराज वर्मा से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि नाली की सफाई कल ही कराई गई थी। कचरा गीला होने के कारण उसे तुरंत नहीं उठाया जा सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दिन आकर कचरा उठा लिया जाएगा।
नाली की सफाई हुई, कचरा सड़क पर पड़ा:बहराइच के वेलहन महेशपुर में ग्रामीणों ने उठाई कचरा हटाने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











