Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलरामपुर बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर:अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों...

बलरामपुर बार एसोसिएशन चुनाव में कांटे की टक्कर:अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों पर होगा जोरदार मुकाबला


बलरामपुर जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव का माहौल गरमा गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही बार परिसर चुनावी अखाड़े में बदल गया है। हर पद पर दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सबसे अधिक ध्यान अध्यक्ष पद पर है, जहां कमलेश्वर सिंह और मयंक श्रीवास्तव आमने-सामने हैं। दोनों ही उम्मीदवार बार में अपनी मजबूत पकड़, सक्रियता और अनुभव के लिए जाने जाते हैं, जिससे यह मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। महामंत्री पद के लिए भी कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है। इस पद पर राजेश मिश्रा और अशोक मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव मैदान में हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष सिंह उर्फ शेरा, इंद्रजीत तिवारी उर्फ लड्डू और अनुराग आचार्य सहित कई दावेदारों ने ताल ठोकी है। इस पद पर बहुकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। जिला बार संघ के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने इसकी जानकारी दी है। नामांकन के बाद से ही बार परिसर में गहमागहमी बढ़ गई है। प्रत्याशी लगातार अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं।इस चुनावमें हर उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments