गाजियाबाद। भाटी वालीबॉल क्लब की ओर से, संजय नगर ग्रीन फिल्ड के मैदान में द्वितीय वालीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। दो दिवसीय डे – नाईट इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों जिनमें मुख्यतः हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से आईं पैंतीस वालीबॉल टीमों के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
12 अप्रैल को इस टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में थर्मोकूल होम एप्लांयसेज लिमिटेड के CMD राजीव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर थर्मोकूल CMD ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जगत में आप सभी इस देश का भविष्य हैं। हमेशा मेहनत, इमानदारी और समर्पण भावना के साथ खेल को खेलें, और एक दिन देश का गौरव बढाते हुए देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
राजीव कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ‘आप खेलेंगे तो खिलेंगे’ इसलिए कभी हार नहीं मानें और हमेशा अपना मनोबल ऊंचा रखें।
इसके साथ ही सफल टूर्नामेंट के लिए राजीव गुप्ता ने टूर्नामेंट के आयोजक नितिन भाटी, सूरज चौरसिया, अमित चौधरी को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों को थर्मोकूल स्मार्ट एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा, कूकर, जूसर मिक्सर ग्राईन्डर और आयरन आदि भेंट कर प्रोत्साहित किया। अंत में आयोजन समिति के द्वारा मुख्य अतिथि को सम्मान प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।












