सिद्धार्थनगर के बांसी में राम नवमी के अवसर पर साईं नाथ की 16वीं पालकी यात्रा निकाली गई। नगरपालिका क्षेत्र के सियरापार स्थित साईं नाथ मंदिर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यह यात्रा बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। शुक्रवार को यह पालकी यात्रा गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ साईं नाथ मंदिर से शुरू हुई। यह पंच शिखा मंदिर, कोतवाली मोड़, बस स्टेशन और पेट्रोल पंप तिराहा जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी और अंततः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में विशाल प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर के संचालक और महंत संजय तिवारी ने बताया कि साईं नाथ की कृपा से मंदिर की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास ही ऐसे धार्मिक आयोजनों की प्रेरणा है, और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद रही। इसमें विनोद कुमार, रामनारायण दुबे, एसआई छोटेलाल यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, भगवान यादव, राम प्रताप, हेड कांस्टेबल सुनील दुबे, अमरनाथ यादव और यशवंत सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस अवसर पर शशि वर्मा, सिद्धि तिवारी, दिशा तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक त्रिपाठी, प्रमोद अग्रहरि, मोनू जायसवाल, जीवन अग्रहरि, संतोष अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे नगर में ‘साईं राम’ के जयघोष गूंजते रहे।
- उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
- गोरखपुर
- प्रदेश (State)
- यूपी लेटेस्ट न्यूज हिन्दी (UP latest news hindi)
- लाइव अपडेट
- सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar)


















