बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बलैडीहा पेट्रोल पंप के पास बस्ती-रुधौली मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनहा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष पुत्र हरिशंकर अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार रात बाइक से बस्ती की ओर जा रहे थे। बलैडीहा पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार रामवृक्ष पुत्र रामनाथ (निवासी रुद्रपुर) और दीपक पुत्र राजकुमार (निवासी गोविंदपुर, सहजनवा, गोरखपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन और चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक मनीष के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में ट्रक-बाइक भिड़ंत, एक युवक की मौत:दो गंभीर घायल, लखनऊ रेफर; पुलिस ने ट्रक जब्त किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










