Homeदेश (National)मणिपुर में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत,बढ़ा तनाव,पुलिस बल तैनात

मणिपुर में रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत,बढ़ा तनाव,पुलिस बल तैनात

इम्फाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक रॉकेट हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। इस हमले के बाद तनाव और आक्रोश फैल गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। फिलहाल, हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हमला मोइरांग थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रोंग्लाओबी अवांग लेइकाई में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे हुआ, जहां एक संदिग्ध प्रोजेक्टाइल एक घर पर आ गिरा। 

विस्फोट में पांच वर्षीय बालक और पांच माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments